फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP: बीएचयू में 10 हजार विद्यार्थी, 1512 वरीयता विषय में दे रहे परीक्षा; 6-6 विषयों की एक साथ हो रही एग्जाम

Sun, 11 Jan 2026 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स, इंटर डिसीप्लीनरी कोर्स, वैल्यू एडेड कोर्स, मल्टी डिसीप्लीनेरी कोर्स, कौशल विकास की परीक्षाएं चल रहीं हैं। इन छह पेपर में ही 200 विषयों को रखा गया है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत हो रही सेमेस्टर परीक्षाएं रहस्यमयी बन गई हैं। विश्वविद्यालय के 10 हजार छात्र-छात्राओं की 20 दिनों में कुल 1512 वरीयता वाले विषयों की परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


एडवेंचर टूरिज्म, शेप मेकिंग, म्यूरॉल बेसिक्स, कुंडली विज्ञानम्, रोजमर्रा में भौतिक विज्ञान, लोक वाद्य सहित कई पेपर तो ऐसे हैं जिनके नाम ही विरले सुने गए। ड्यूटी से पहले प्रोफेसरों को हर दिन सुबह परीक्षा का कैलेंडर देखना पड़ रहा है। 

मेजर और माइनर को मिलाकर 350 विषय और कौशल विकास के भी अलग-अलग 300 से ज्यादा पेपर होने हैं। 24 जनवरी को ये परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा फरवरी के पहले सप्ताह तक प्रैक्टिकल पेपर कराने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर पीजी में पहले सेमेस्टर की परीक्षा अब खत्म होने को हैं। मेजर और माइनर को मिलाकर सुबह से लेकर शाम तक डेढ़-डेढ़ घंटों के छह-छह पेपर होंगे। छह थ्योरी और छह प्रैक्टिकल के पेपर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा विभागों में चल रहीं परीक्षाएं 
बीएचयू के मुख्य परिसर में कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, दृश्य कला संकाय, संगीत-मंच कला संकाय और संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय को मिलाकर 100 से ज्यादा विभागों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं। संबद्ध कॉलेजों में वसंत कन्या कमच्छा, वसंता कॉलेज राजघाट, आर्य महिला पीजी कॉलेज और डीएवी की भी परीक्षाएं होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें