फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP 2020: PM Modi ने काशी के 'रूद्राक्ष' का जिक्र करते हुए दिया संदेश, इन विद्यालयों के छात्रों ने सुना संबोधन

Sat, 29 Jul 2023 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि विद्यालयों को छात्रों को आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों को लेकर जागरुक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया 'रुद्राक्ष' कन्वेंशन सेंटर का जिक्र - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम में काशी के रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काशी के रुद्राक्ष से लेकर आधुनिक भारत के इस मंडप तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम की यात्रा अपने आप में एक संदेश समेटे हुए है। यह प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है, वहीं देश आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी आगे बढ़ रहा है। वाराणसी में राजकीय क्वींस इंटर कालेज,राजकीय कन्या इंटर कालेज मलदहिया, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज और मॉडल स्कूल जाखिनी में छात्रों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: पहड़िया मंडी से 30 बोरा आलू लेकर भागा ऑटो चालक, गजब है मामला?
विज्ञापन


नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि विद्यालयों को छात्रों को आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों को लेकर जागरुक बनाना चाहिए। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने शिक्षा और कौशल की 12 भारतीय भाषाओं में किताबों का विमोचन किया और पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त भी जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें