फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट सॉल्वर गैंग: भगोड़ा घोषित दो आरोपियों के घर बजी कुर्की की डुगडुगी, अब तक 15 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बलरामपुर जिले के डॉ अफरोज और आजमगढ़ जिले के निवासी मुंतजिर के यहां कार्रवाई हुई। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों के घर डुगडुगी बजवाई।
विज्ञापन
डॉ अफरोज के यहां कुर्की का नोटिस चस्पा की कार्रवाई करती कमिश्नरेट पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट सॉल्वर गिरोह के आरोपी भगोड़ा डॉ. अफरोज और मुंतजिर के यहां कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को डुगडुगी बजवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। कमिश्नरेट पुलिस ने बलरामपुर तुलसीपुर थाना अंतर्गत नई बाजार पुरवा निवासी डॉ. अफरोज और आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना सरैया निवासी मुंतजिर के यहां डुगडुगी बजवाकर हाजिर होने की मुनादी कराई।

विज्ञापन


वाराणसी  कमिश्नरेट पुलिस ने 11 जनवरी को मुंतजिर, डॉ. अफरोज सहित पांच आरोपियों को भगोड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने का नोटिस जारी किया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस टीम ने भगोड़ा घोषित दो आरोपियों के यहां डुगडुगी बजवाकर कुर्की की नोटिस चस्पा कराया।

तय समय पर आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस दौरान अन्य तीन भगोड़ा आरोपियों बंगलूरू बगलगुनते थाना अंतर्गत मेन लेख रोड अवनाव न्यू पार्षद बिल्डिंग का रहने वाला आशुतोष राज, त्रिपुरा के गोमती उदयपुर स्थित राधेकिशोरपुर निवासी दिव्य ज्योति नाग, त्रिपुरा गोमती उदयपुर ककराबन थाना अंतर्गत गर्जनमोरा निवासी मृत्युंजय देवनाथ का हाल पता बरदोवाली मिलन सादा थाना एडी नगर अगरतला पश्चिम त्रिपुरा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन सभी को भगोड़ा घोषित करते हुए न्यायालय ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस जारी किया गया हैै। पुलिस टीमें इनके यहां भी पहुुंच मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई को चेतावनी नोटिस चस्पा कराएगी।

12 सितंबर 2021 को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मां बबिता कुमारी को गिरफ्तार करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गैंग का खुलासा किया था। इसके बाद पटना निवासी मास्टरमाइंड पीके, पटना सचिवालय में लिपिक उसके बहनोई रितेश कुमार सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वांछित मृत्युंजय देबनाथ, दिव्य ज्योति नाग उर्फ देबू, आशुतोष राज, मुंतजिर, डॉ. अफ़रोज, प्रवीण, प्रमोद, हामिद रजा, साइबर कैफे संचालक कोटा, पीयूष, चंदन, संजीव, पटना निवासी डॉ गणेश, डॉ गुरु प्रसाद, छपरा की चिकित्सक डॉ प्रिया, प्रदीप्तो भौमिक, अंकुर, देवी प्रसाद राय उर्फ यश, सुरेंद्र प्रताप सिंह और पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पिछले हफ्ते लखनऊ निवासी डॉ. ओमप्रकाश को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें