फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए NCERT करेगा अब तक का सबसे बड़ा सर्वे

Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
NCERT
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद  (एनसीईआरटी) की ओर से नेशनल एचीवमेंट सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे सरकारी स्कूलों के कक्षा तीन, पांच और आठ तक के बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के पठन-पाठन के स्तर को जानने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में अब तक का ये सबसे बड़ा सर्वे होगा जो कि 13 नवंबर को देश भर में एक साथ होगा। इस सर्वे में देश भर के 12 लाख विद्यालयों के 36 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ये जानकारी एनसीईआरटी के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्रा ने दी।

इस सर्वे के संबंध में सोमवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में प्रदेश के सभी डायट के प्राचार्यों की कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में उन्हें इस सर्वे के बारे में पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये सर्वे न सिर्फ बच्चों बल्कि शिक्षकों के लिए भी होगा। 13 नवंबर को एक साथ होने वाले इस सर्वे में बच्चों के लिए अलग और शिक्षकों के लिए अलग प्रश्नोत्तरी तैयार की गई है।

बताया कि ये सर्वे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कराया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर एनसीईआरटी विद्यालयों के लिए एक मॉडल लेकर आएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें