फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट भी संभालेंगे यातायात की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के जाम ग्रस्त चौराहों पर बीएचयू के एनसीसी कैडेट अपनी सेवाएं देंगे। यातायात नियमों के प्रति कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस इन छात्रों को प्रशिक्षित कर रही है। शहर में खास मौके और आयोजन के दौरान यातायात सुगम बनाने के लिए इन्हें तैनात किया जाएगा। विश्वनाथ धाम लोकार्पण के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर यह कैडेट नजर आएंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि इन कैडेटों को यातायात संबंधी नियमों और सुगम यातायात कैसे बनाए रखी जाए, इसे लेकर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस बीएचयू में ही प्रशिक्षित कर रही है। जल्द ही शहर के प्रमुख चौराहों पर यह कैडेट ट्रैफिक व्यवस्था संभलेंगे। जिम्मेदार नागरिक की दिशा में इनका यह पहला कदम होगा। इसमें कैडेटों से उनकी राय, मंशा ली गई है। उन्हें यह भी कहा गया है कि इस कार्य के चलते अपनी पढ़ाई प्रभावित न करें। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जनपदों से 200 ट्रैफिक कर्मी भी बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें