इस समय ब्रासो और बनारसी सिल्क साड़ियों की मांग ज्यादा है। महिलाओं का ध्यान गुणवत्ता पर ज्यादा रहता है। अच्छा प्रोडक्ट मिले तो पैसा मिलने में कोई दिक्कत नहीं आती है। - अमित सेवारमानी, अधिष्ठाता, सुविधा साड़ीज
नवरात्र में ही वैवाहिक सीजन की खरीदारी शुरू हो गई है। शेरवानी, कुर्ता, पायजामा, इंडो वेस्टर्न की बिक्री के साथ ही रोजाना पहने जाने वाले कपड़े पुरुष अधिक पसंद कर रहे हैं। कपड़ों पर आकर्षक छूट भी दी जा रही है। - सोमेश मखीजा, अधिष्ठाता, गीतांजलि स्टोर
साड़ी, सूट और लहंगा की मांग अधिक आ रही है। नवरात्र में बाजार अच्छा जाने की उम्मीद है। साड़ी और सूट कलेक्शन पर आकर्षक छूट दी जा रही है। सबसे अधिक मांग और बिक्री वैवाहिक सीजन के कपड़ों की है।- दीपक जादवानी, अधिष्ठाता, लक्ष्मी साड़ी घर