फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2021: वाराणसी के दुर्गा मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु, कोविड दिशानिर्देशों का पालन जरूरी, एक साथ पांच लोगों को प्रवेश

Tue, 13 Apr 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बढ़ रही कोरोना वायरस की रफ्तार, 8458 एक्टिव मामले।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगाया है नाइट कर्फ्यू।
मंदिर, घाटों, पार्क स्टेडियम में जाने के लिए तय की गई समय सीमा और गाइडलाइन।
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बनारस के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन आज श्रद्धालुओं ने पूजा की। पुजारी ने बताया कि नवरात्रि में 9 दिनों तक मां की आराधना करने से सभी कामनाएं पूरी होती हैं। यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है। कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन


शहर के दुर्गा मंदिरों में बिना मास्क और हैंडवाश के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक साथ पांच लोग ही मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने धर्मस्थलों के बाहर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है।

मां दुर्गा और मां गौरी के मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही दर्शन पूजन किए जा रहे हैं। मंदिरों के बाहर कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजेशन, हैंडवाश, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध के बाद सभी मंदिरों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई। भक्त अब देव विग्रहों से एक निश्चित दूरी पर ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में प्रसाद से लेकर कलावा तक में भी रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें