फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शरारती तत्वों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की मूर्ति पर पोती कालिख, कांग्रेस ने किया दुग्धाभिषेक

Mon, 30 Nov 2020 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर पोती कालिख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से कांग्रेस कार्यक्रता आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने ऐसे शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। रात में शरारती तत्वों ने प्रतिमा पर कालिख पोत दी। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मूर्ति का शुद्धिकरण करके दुग्धाभिषेक किया, फिर माल्यार्पण किया।


कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने बताया कि 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है। प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगल में है कोतवाली पुलिस का पिकेट 
बगल में कोतवाली का पिकेट होने के बावजूद भी अराजक तत्वों ने राजीव गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। पुलिस की मौजूदगी के साथ ही मैदागिन चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें