फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: काशी पर्यटन रत्न से नवाजी गईं चार विभूतियां, टूरिज्म गिल्ड ने दिखाई नई राह; खिले चेहरे

Mon, 26 Jan 2026 02:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पर्यटन की दृष्टि से काशी में दिनोंदिन नए-नए काम हो रहे हैं। यह पर्यटकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वाराणसी में आयोजित संगोष्ठी में पर्यटन की समस्याओं एवं संभावनाओं पर खुलकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विशिष्टजनों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के तत्वावधान में संगोष्ठी व काशी पर्यटन रत्न सम्मान समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में पर्यटन विशेषज्ञों ने घरेलू पर्यटन : समस्याएं एवं संभावनाएं विषय पर मंथन किया। 

विज्ञापन


बीएचयू की डॉ. ज्योति रोहिल्ला राणा एवं डॉ. प्रवीण राणा ने पर्यटन को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने के सुझाव दिए। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार और इंडिया टूरिज्म के अनिल सिंह ने देश के पर्यटन उद्योग को सशक्त बनाने के लिए निजी और सरकारी क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार विशिष्ट विभूतियों को काशी पर्यटन रत्न सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में आरबी नाडर, उपेंद्र गुप्ता, नौनिहाल सिंह और राजीव रंजन श्रीवास्तव शामिल रहे। टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने इन विभूतियों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

गिल्ड के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में काशी के अनछुए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देंगे और पर्यटकों की सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, गजेंद्र चौबे, माजिद खान और प्रमोद सिंह आदि रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

यात्रा में गूंजा वंदे मातरम 51 ऑटो चालक बने पर्यटन मित्र
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या व राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर रविवार को वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा छावनी क्षेत्र से शुरू होकर कचहरी और मिंट हाउस होते हुए इंडिया टूरिज्म कार्यालय पर संपन्न हुई। इस यात्रा में होटल स्टाफ, ट्रैवल एजेंट, गाइड, ड्राइवर और ऑटो चालक समेत पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग शामिल हुए। एसोसिएशन के ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा उद्यमी प्रवीण मेहता को काशी पर्यटन रत्न सम्मान से अलंकृत किया। 51 टूरिस्ट ऑटो चालकों को पर्यटन मित्र प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें