टीडब्ल्यूए टेनिस एकेडमी की ओर से अंतर क्लब टेनिस प्रतियोगिता शनिवार सुबह सुसुवाही स्थित कोर्ट पर खेली गई। इसमें 24 खिलाड़ियों ने दो क्लबों की ओर से खेले। सीनियर वर्ग में जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषमान पाठक और सब जूनियर वर्ग में देवांश यादव अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर विजेता बने। नेक्सेस ऑर्बिट और ऐश पॉइंट क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सुबह सात बजे से क्वालिफाइंग मुकाबले शुरू हुए। जूनियर वर्ग का फाइनल आयुषमान पाठक और अक्ष्य सिंह के बीच हुआ। पहला सेट अक्षय ने 6-4 के स्कोर से जीता। इसके बाद राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष्मान अपनी लय में लौटे और लगातार दो सेट 6-2, 6-2 के स्कोर से जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी। सब जूनियर वर्ग में का फाइनल देवांश यादव और दिव्यांश राय के बीच खेला गया। इसमें देवांश यादव ने 6-4 , 6-3 के स्कोर से मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता में अद्विका वर्मा, आरूषी यादव, अराध्य सांडिल्य, देवांशा सिंह, आदर्श यादव, अयांश सिंह, साम्रागी मंडल ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि चंद्रभान राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर मुख्य कोच ब्रज भूषण यादव और सहायक कोच साेनू कुमार, मौजूद रहे।