फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के दो हिंदी प्रोफेसर सिंगापुर और मलेशिया में पढ़ेंगे शोधपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के दो असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ज्योति और डॉ. रवि शंकर सोनकर सिंगापुर और मलेशिया में अपने शोध पत्र पढ़ेंगे। साउथ एशियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से ये कार्यक्रम आठ से 13 मार्च तक होंगे। कार्यक्रम साइंस, टेक्नोलॉजी ऐंड सोसाइटी : रीथिंकिंग नॉलेज, पॉवर ऐंड इनोवेशन फॉर एन इन्क्लूसिव ऐंड सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर आयोजित है। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ज्योति अमेरिका में रहने वाली प्रवासी रचनाकार डॉ. पुष्पा सक्सेना की कहानियों के वैश्विक परिदृश्य, स्त्री-जीवन-मूल्य और ऊहापोह पर बात करेंगे। वहीं, इसी विभाग के डॉ. रवि शंकर सोनकर लैंगिक समता और सामाजिक न्याय विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। डॉ. ज्योति नेपाल, मॉरीशस और फिजी के 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेेंगे। डॉ. रवि शंकर सोनकर भी दुबई की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। डॉ. पुष्पा सक्सेना बीते 30 वर्षों से अमेरिका में रह रहीं हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा कहानियां लिखी हैं। डॉ. ज्योति ने डॉ. पुष्पा सक्सेना की कहानियों के संग्रह ढाई आखर प्रेम का भी संपादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें