फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवसः बनारस के इन खिलाड़ियों ने मुश्किलों में बनाया रास्ता और पा लिया मुकाम

Wed, 29 Aug 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ध्यानचंद
विज्ञापन
भारत के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर साल भर में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा विभिन्न पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस मौके पर हम काशी की मिट्टी के खेल जांबाजों से आपको रूबरू कराते हैं जिन्होंने विश्व फलक पर न सिर्फ हिंदुस्तान का बल्कि काशी का मान बढ़ाया। 
विज्ञापन


 

ओलंपियन राहुल ने बढ़ाया काशी का मान

राहुल सिंह - फोटो : amar ujala
राहुल ने 1996 में अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे 1989 से हॉकी खेल रहे हैं। वर्तमान में वो मुंबई कस्टम्स में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है। इनके बड़े भाई विवेक भी ओलंपिक खिलाड़ी थे, जिनका देहांत 2005 में हो गया। राहुल अपने बड़े भाई के नाम से वाराणसी में ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी में बच्चों को हॉकी और क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं। 

 

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं विशेष

विशेष भृगुवंशी - फोटो : amar ujala
अर्दली बाजार निवासी अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी पहले भारतीय हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल के प्रतिष्ठित एनबीएल में खेलने का मौका मिला। भारतीय बॉस्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान होने के साथ इन्होंने एशियाई व साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विशेष इस वक्त ओएनजीसी में कार्यरत है। 

 
विज्ञापन

जूनियर चैंम्पियनशिप में अभ्यांश ने संभाली कमान

अभ्यांश - फोटो : amar ujala
डीएलडब्लू निवासी अभ्यांश बचपन से ही अपने पिता के साथ बैडमिंटन खेलते थे। बड़े होने पर कोच अनुपम शुक्ला से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। वर्तमान में अभ्यांश बीबीडीयूपी बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अभ्यांश जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से कप्तानी कर चुके हैं। थाइलैंड में आयोजित स्माइलिंग फिश अंतरराष्ट्रीय चैलेंज के साथ साथ सब जूनियर नेशनल कटक में कांस्य, ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिग दुर्गापुर में कांस्य, ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट हैदराबाद में स्वर्ण विजेता भी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें