फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप: चंदौली के शिवपाल सिंह ने पटियाला में जीता सिल्वर, भाला फेंक कर हासिल किया दूसरा स्थान

Tue, 29 Jun 2021 09:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

शिवपाल का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए पिछले वर्ष ही हो चुका है। चार अगस्त को शिवपाल ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उन्हें बधाई दी थी।
विज्ञापन
चंदौली के खिलाड़ी शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी जेवलिन थ्रो खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने मंगलवार को पंजाब के पटियाला में आयोजित 60वीं नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। धानापुर के हिंगुतरगढ़ के निवासी वायुसेना के जवान शिवपाल ने 77.31 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 77.74 मीटर भाला फेंक कर यूपी के रोहित यादव प्रथम और 77.27 मीटर भाला फेंककर श्रीलंका की सुमेधा राणासिंघे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


60वीं नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक पंजाब के पटियाला में आयोजित थी। बता दें कि शिवपाल सिंह का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए पिछले वर्ष ही हो चुका है। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष ओलंपिक नहीं हुए। इस वर्ष चार अगस्त को शिवपाल ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्हें बधाई दी थी।

शिवपाल के गुरू चाचा जगमोहन सिंह नेवी में जेवलिन थ्रो के कोच हैं। छोटा भाई नंदकिशोर सिंह भी जेवलिन थ्रो के नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं। 'मन की बात' में जिक्र होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो कहा उसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं टोक्यो ओलंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें