फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में 74 घंटे से लगा जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 हुआ वन-वे 

Fri, 13 Oct 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर मेदिनीपुर से स्थानीय स्टेशन तक लगा जाम शुक्रवार की देर रात भी नहीं खुल पाया था। करीब 74 घंटे से लगे लगभग 35 किलोमीटर लंबे जाम से मार्ग वन-वे हो चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एन एच 29 पर राघोपुर गांव के पास सड़क के बीच बने विशाल गड्ढे में दो ट्रकों के फंस जाने से मंगलवार की शाम जाम लग गया था। करीब छह फीट गहरे गड्ढे को भर कर जाम खत्म कराने से एनएचएआई के एई समर सिंह ने हाथ खड़े कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही जर्जर स्थिति में था। इसका सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्होंने बजट की स्वीकृति के साथ ही शासन की ओर से कोई निर्देश मिलने के बाद ही सड़क के बीचों-बीच बने छह फीट के गड्ढे को भरवाने की बात कही।
विज्ञापन


एनएचएआई के हाथ खड़ा करने के बाद डीएम के बालाजी ने देर शाम एसपी सोमेन वर्मा और एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र के साथ बैठक कर जगह-जगह पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर छोटे वाहनों को निकालने का निर्देश दिया।

इसके बाद कई थानों की फोर्स ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में लग गई। देर रात तक छोटे वाहनों को ही बाहर निकाला जा रहा था, लेकिन भारी वाहन सड़क के किनारे जस के तस खड़े रहे। डीएम ने बताया कि पुलिस फोर्स लगा दिया गया है। छोटे वाहनों को धीरे-धीरे जाम से बाहर निकाला जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें