अमर उजाला से बातचीत में नसीम ने बताया कि टीम में चुने जाने पर बेहद खुशी हो रही है। पूरी कोशिश करूंगा कि टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे कई देश हैं, जहां फुटबाल की लोकप्रियता बहुत है। उत्तर प्रदेश में फुटबाल की दुर्दशा के बावजूद भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।
नसीम का साल 1997 में पहली बार अंडर 19 वर्ग में इंडिया टीम में चयन हुआ था। इसके एक साल बाद नेशनल टीम का हिस्सा बन गए। नसीम इसके पहले भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गोवा में 2004 में आयोजित फीफा विश्व कप के अलावा वियतनाम में 2004 में एलजी कप, 2003 में उत्तरी कोरिया और गोवा में आयोजित एशिया कप चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा थे।
यह टीम मैक्सिको में 16 अक्तूबर से शुरू हो वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। हालांकि यह टीम देश की राष्ट्रीय टीम से अलग खेलती है। नेशंस कप में आठ देशों की टीमें भाग ले रही हैं। भारत ग्रुप ए में ब्राजील के साथ है।