फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा के वैज्ञानिक बोले, वैदिक मंत्रों में ही छिपा है पृथ्वी का विज्ञान

Mon, 17 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नासा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र व मालवीय भवन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मालवीय भवन में नासा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय का व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन


‘सृष्टि रहस्य : बौद्धिक विज्ञान और अद्यतन विज्ञान की दृष्टि’ पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय काल गणना पद्धति पाश्चात्य काल की गणना से अधिक समृद्ध रही है। वैदिक ऋषियों ने सबसे पहले पृथ्वी को अपने मंत्रों में गोल बताया, इसके बाद कोपरनिकस ने पृथ्वी को गोल घोषित किया। 

उन्होंने कहा कि वैदिक मंत्रों में पृथ्वी को पूरब दिशा की ओर से घूमता बताया गया है और छह के आगे चौबीस शून्य लगाने पर पृथ्वी का वजन मालूम हो जाता है।

बताया कि पृथ्वी के झुकाव, ग्लोबल वार्मिंग, हिमयुग, सूर्य की परिक्रमा के काल गुरुत्वाकर्षण आदि का प्रमाण भी वैदिक मंत्रों में मिलता है। विडंबना है कि इसे आज गलत तरीके से पाश्चात्य वैज्ञानिकों की खोज में रूप में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


 पूर्व वैज्ञानिक ने बताया कि वेदों में सूर्य से पृथ्वी की दूरी, पृथ्वी का अपनी धुरी पर झुकाव का सटीक माप मिलता है। अध्यक्षता बीएचयू के इमेरिटस प्रोफसर हृदय रंजन शर्मा ने की
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें