फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार दे ध्यान तो कुश्ती के सारे खिताब यूपी के नामः पहलवान नरसिंह यादव

Mon, 09 Oct 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अकोढ़ा में विराट कुश्ती दंगल का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार  कुश्ती के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। यूपी में प्रतिभा की कमी नहीं है पर वह अपनी चमक खोती जा रही है। सुविधाओं के अभाव में कई पहलवान, पहलवानी छोड़कर दूसरे व्यवसाय में लग गए हैं।
विज्ञापन


वो रविवार को  वाराणसी के बड़ागांव विकास खंड के अकोढ़ा गांव में आयजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व वह प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री से मिले व बनारस में एकेडमी खोलने के लिए आग्रह किया। बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई।

यदि सरकार ध्यान दे तो वह समय दूर नहीं होगा जब सारे खिताब यूपी के होंगे। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कामनवेल्थ गेम की तैयारी में जुटे नरसिंह ने कहा कि रियो ओलंपिक के दौरान उनके साथ हुई साजिश की जांच चल रही है, सच्चाई सबके सबके सामने होगी।
विज्ञापन


अकोढ़ा गांव में आयोजित कुश्ती दंगल की उन्होंने तारीफ  की। वहीं विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता संदीप तुलसी यादव ने कहा कि सरकार को ग्रामीण स्तर और जिलों में कुश्ती के लिए मैट की व्यवस्था के साथ ही कोच की सुविधा देनी चाहिए जिससे खिलाड़ी अच्छी प्रैक्टिस कर सकें और आगे बढ़ सकें।
 
विज्ञापन

विराट कुश्ती दंगल में जुटे प्रदेश के कई पहलवान

दस लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी - फोटो : अमर उजाला
बड़ागांव विकास खंड के अकोढ़ा गांव में रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय कुश्ती और घुड़दौड़ प्रतियोगिता में उत्साह का माहौल रहा। इस बार आयोजित कुश्ती में 250 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।

इसके साथ ही इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से 50 से ज्यादा घुड़सवार इसमें शिरकत कर रहे हैं। कुश्ती में सबसे बड़ी कुश्ती दस लाख रुपये तक की रखी गई है।

मुंबई के कारोबारी गोपाल सिंह के जन्मदिन पर इस दंगल का आयोजन किया जाता है। कुश्ती का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, गृह राज्यमंत्री रहे कृपाशंकर सिंह, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह तथा पिंडरा के उपजिलाधिकारी नरेंद्र यादव ने किया।

आयोजक के पुत्र नीरज सिंह व पंकज सिंह ने स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। पहली कुश्ती एक लाख की महाराष्ट्र निवासी संदीप काले तथा दिल्ली के रहने वाले सन्नी के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए विश्व कुश्ती के विजेता संदीप तुलसी यादव तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें