फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी जानेंगे एनएच-2 और स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत

Tue, 22 Mar 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 23 मार्च को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर बाद नेशनल हाईवे-2 सहित अवस्थापना संबंधी चिह्नित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके पूर्व सोमवार को कमिश्नरी के एनआईसी में हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव नियोजन अरुण कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी।
विज्ञापन



बैठक में शामिल एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने बताया कि  प्रतिमाह की भांति मार्च में दिल्ली से कोलकाता एनएच-टू की सड़क के अलावा छह बिंदुओं पर समीक्षा होगी। इनमें सिक्स लेन वाराणसी से औरंगाबाद 192 किमी, स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम, विधवा पेंशन, दिल्ली मुंबई इंडस्ट्री कॉरिडोर शामिल हैं। जिन पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव ने धीमी गति से चल रहे काम पर नाराजगी जताई। साथ ही किसानों को मुआवजा राशि देने सहित तैयारियों के बाबत कड़ी ताकीद की है।


एडीएम प्रशासन ने बताया कि इस काम में अब तक की प्रगति के बारे में प्रमुख सचिव को जानकारी दी गई। इनमें हजारों पेड़ को काटा जाना है। वर्तमान में जो काम चल रहा है वह काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसे तेज करने को कहा गया। वीडियोकांफ्रेंसिंग  में एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे और जिला विकास अधिकारी हूबलाल शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें