यहां के लोगों ने 2019 में हो रहे लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। इसके लिए यहां के नागरिकों की तरफ से डीएलडब्ल्यू से लेकर मड़ौली सेंट जॉन्स तक नाथूपुर भुल्लनपुर आदि क्षेत्रों में दीवारों पर पोस्टर लगाकर अभी से प्रशासन को आगाह कर रहे हैं।
लहाल कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि ये पोस्टर किस संस्था और किस समिति द्वारा लगाए गए हैं। यह पोस्टर लगी दीवारों से गुजरने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि काशी विद्यापीठ विकास खंड के अंतर्गत के इतने बड़े आबादी वाले इलाके के मतदाताओं का मतदान में हिस्सा न लेने से चुनाव का परिणाम प्रभावित हो सकता है।