फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के बच्चों को दी नई सौगात, बोलीं- जिले का नाम देश में करेंगे रोशन

Tue, 05 Mar 2019 07:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ करतीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लोगों को केंद्रीय विद्यालय के रूप में नई सौगात मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को महुवरियां में अस्थायी तौर पर नए केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह विद्यालय जनपद के मेधावी छात्रों के लिए आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर मेधावी छात्र देश भर में मिर्जापुर का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन, रामकुमार विश्वकर्मा, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थें। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक से पांच तक होगा प्रवेश

- फोटो : amar ujala
इस विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक बच्चों का प्रवेश होगा। पहले साल में प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने तक नवीन केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी तौर पर राजकीय इंटर कॉलेज महुवरियां में किया जाएगा। यह विद्यालय महज सात महीने में शुरू हुआ। केंद्रीय विद्यालय के लिए अनुप्रिया पटेल काफी प्रयासरत रहीं। 
विज्ञापन

भाजपा विधायक दूर रहे कार्यक्रम से

- फोटो : amar ujala
इस कार्यक्रम से हमेशा की तरह भाजपा विधायक दूर रहे। यह स्थिति उस समय रही जबकि सभी विधायकों का नाम आमंत्रण पत्र पर भी छपा था। जिले में भाजपा और अपना दल एस के बीच चल रही दूरी कम नहीं हो रही है। जबकि लगभग स्पष्ट हो चुका है कि अपना दल एस भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें