नंदकिशोर रूंगटा अपहरण कांड के वादी महावीर रूंगटा को मुकदमे में गवाही देने पर परिवार समेत विस्फोटक से उड़ा देने की धमकी दिए जाने के मामले में आरोपी मुख़्तार अंसारी की तरफ से लिखित बहस दाखिल कर दी है। अब वादी की ओर से अधिवक्ता विधानचंद यादव और ओपी यादव ने बहस पूरी कर ली और कहा कि जिस लैंडलाइन नंबर पर धमकी आई थी उसका नंबर जानबूझकर नहीं बताया गया।
विज्ञापन
क्योंकि नंबर बताने पर और धमकियां मिलने के आसार थे। इस मामले में वादी और उनके दोनों पुत्रों ने अभियोजन कथानक का समर्थन किया है। इस मामले की सुनवाई कर रही। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन उज्जवल उपाध्याय की अदालत ने फैसले के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत कर दी।