फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: कैंट विधानसभा में कटे 93714 वोटरों के नाम, हार जीत का सबसे अधिक होता था अंतर; जानें खास

Sun, 12 Apr 2026 05:40 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एसआईआर के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ। कैंट सीट पर सबसे ज्यादा 93,714 नाम कटे, जबकि अजगरा में सबसे कम 23,408। कुल मतदाता 31.53 लाख से घटकर 27.30 लाख रह गए। 16 अप्रैल तक सूची उपलब्ध है, नाम छूटने पर फार्म-6 से जुड़वाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
कैंट विधानसभा में कटे 93714 वोटरों के नाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। खास बात है कि 2022 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 86844 वोटों से जीत हार का अंतर कैंट विधानसभा सीट पर रहा। इसी विधानसभा सीट पर एसआईआर के बाद सूची में सबसे अधिक 93714 मतदाताओं के नाम कटे हैं। सबसे कम अजगरा विधानसभा में 9053 वोटों से जीत हार का अंतर रहा। इस विधानसभा में सबसे कम 23408 मतदाताओं के नाम कटे हैं।

विज्ञापन


एसआईआर के पूर्व मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 रही। एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट सूची के अनुसार, मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 हो गई। इस दौरान 573203 मतदाताओं के नाम कट गए थे। एसआईआर की मतदाता सूची का जब अंतिम प्रकाशन किया गया तो उस दौरान मतदाताओं की संख्या 2730603 है। 

अंतिम प्रकाशन

एसआईआर के पूर्व मतदाताओं की कुल संख्या और एसआईआर के बाद मतदाताओं की कुल संख्या में 423102 मतदाता कम हुए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार फर्स्ट डिवीजन से ऊपर जिले का ईपी रेशियो 60.82 है। 

मतदाता सूची 16 अप्रैल तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों पर जन सामान्य को देखने के लिए निशुल्क निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। बूथों पर भी बीएलओ सूची लेकर बैठेंगे। इस दौरान जिसका नाम नहीं होगा वह फार्म छह भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

जनवरी में नाम कटवाया और अप्रैल में जुड़वा दिया। उन इलाकों के मतदाताओं के नाम कटवाएं जहां से बीजेपी को वोट नहीं मिले थे। मतदाता सूची का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा होगा। - राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

मतदाता सूची का सेक्टरवार हम लोग सत्यापन करा रहे हैं। जिन लोगों का नाम कटा उसकी जांच की जा रही है सही लोगों का कटा या फिर गलत लोगों का कटा है। जल्द ही सपा अपना पक्ष रखेगी। - दिलीप डे, महानगर अध्यक्ष सपा

सरकार कोई भी नियम कानून लगाए लेकिन भारतभूमि में पैदा होने वाले 18 साल के सभी मतदाताओं के नाम सूची में होने चाहिए। सही लोगों के नाम कटे हैं उनके लिए सरल नियम बनाकर नाम जोड़े। - अजय सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष बसपा

एसआईआर के पूर्व विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
  • पिंडरा 375261
  • अजगरा 367532
  • शिवपुर 393968
  • रोहनिया 422551
  • उत्तरी 448685
  • दक्षिणी 320713
  • कैंट 471672
  • सेवापुरी 353323
  • कुल मतदाता 3153705

एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट सूची के अनुसार विधानसभावार मतदाता
  • पिंडरा 322835
  • अजगरा 331571
  • शिवपुर 342005
  • रोहनिया 345289
  • उत्तरी 337228
  • दक्षिणी 243991
  • कैंट 359288
  • सेवापुरी 298295
  • कुल मतदाता 2580502

एसआईआर के बाद विधानसभावार मतदाता की संख्या
  • पिंडरा 332752
  • अजगरा 344124
  • शिवपुर 358007
  • रोहनिया 367197
  • उत्तरी 365040
  • दक्षिणी 267698
  • कैंट 377958
  • सेवापुरी 317827
  • कुल मतदाता 2730603

कटे मतदाता की विधानसभावार संख्या
  • पिंडरा 42509
  • अजगरा 23408
  • शिवपुर 35960
  • रोहनिया 55353
  • उत्तरी 83645
  • दक्षिणी 53015
  • कैंट 93714
  • सेवापुरी 35496
  • कुल मतदाता 423102
विज्ञापन

2022 विधानसभा चुनाव में हार-जीत का अंतर विधानसभावार वोटों की संख्या
  • पिंडरा 35559
  • अजगरा 9053
  • शिवपुर 27687
  • रोहनिया 46472
  • उत्तरी 40776
  • दक्षिणी 10722
  • कैंट 86844
  • सेवापुरी 22531
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें