फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधानसभा: BJP प्रत्याशी को मिले वोटों से 6270 ज्यादा वोटरों के नाम कटे, मिले थे 58290 वोट; देखें आंकड़े

Sun, 12 Apr 2026 05:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Bairia Vidhan Sabha: 2022 विधानसभा चुनाव के बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची में 3.41 लाख नाम कटे, जिससे कई सीटों का समीकरण बदल गया। बैरिया में 64,560 नाम हटे, जो भाजपा के वोट से ज्यादा हैं। बेल्थरारोड में 5,514 वोट से जीत के मुकाबले 43,783 नाम कटने से दलों की रणनीति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
एसआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो प्रत्याशियों के जीत के अंतर से 12 गुना तक नाम एसआईआर में कटे हैं। विस क्षेत्र बैरिया में सबसे अधिक 64560 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यह आंकड़ा भाजपा प्रत्याशी को मिले कुल वोटों से भी अधिक है। 2022 विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कुल 58290 वोट मिले थे।

विज्ञापन


विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रशासन की तरफ से जारी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में पिछले विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से 341777 वोटर कम हुए हैं। ऐसे में राजनीति दलों को आगामी विस चुनाव में नए सिरे से गुणा-गणित बैठाना होगी। 

दलों के लिए यह अब आसान काम नहीं होगा। मतदाता सूची से कटे नाम से अब सभी विधान सभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदल जाएगा। राजनैतिक दलों को नए समीकरण के साथ मैदान में कसरत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर मात्र 5514 मत का था। इनमें सुभासपा प्रत्याशी हंसूराम को 78995 और भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को 73481 मत मिले थे। इस विधान सभा में 43783 मतदाताओं के नाम कटे हैं।

2022 चुनाव का चुनाव परिणाम व मतदाता सूची प्रकाशन के बाद की स्थिति
विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
बेल्थरारोड हंसू राम सुभासपा 78995 विजेता
  छट्ठ राम भाजपा 73481 उपविजेता

जीत का अंतर - 5514
कटे मत - 43783

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
रसड़ा उमाशंकर सिंह बसपा 87887 विजेता
  महेंद्र सुभासपा 81304 उपविजेता

जीत का अंतर - 6583
कटे मत - 36874

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी सपा 75446 विजेता
  महेंद्र सुभासपा 63591 उपविजेता

जीत का अंतर - 11855
कटे मत - 29145

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
फेफना संग्राम सिंह यादव सपा 92516 विजेता
  उपेंद्र तिवारी भाजपा 73162 उपविजेता

जीत का अंतर - 19354
कटे मत - 40886

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
बलिया नगर दयाशंकर सिंह भाजपा 103873 विजेता
  नारद राय सपा 77634 उपविजेता

जीत का अंतर - 26339
कटे मत - 63868

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
बांसडीह केतकी सिंह भाजपा गठबंधन 103305 विजेता
  राम गोविंद चौधरी सपा 81953 उपविजेता

जीत का अंतर - 21352
कटे मत - 62661
विज्ञापन

विधान सभा प्रत्याशी दल प्राप्त मत परिणाम
बैरिया जय प्रकाश अंचल सपा 71241 विजेता
  आनंद स्वरूप शुक्ला भाजपा 58290 उपविजेता

जीत का अंतर - 12951
कटे मत -64560
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें