फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत की जीत के लिए सिंधिया घाट पर नमामि गंगे ने की विशेष प्रार्थना, हर- हर महादेव के जयघोष

Sun, 15 Feb 2026 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सिंधिया घाट पर रविवार की सुबह नमामि गंगे के सदस्यों ने भारत की जीत के लिए विशेष पूजा की। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर मां गंगा से प्रार्थना की। 
विज्ञापन
भारत की जीत के लिए काशी में प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में वाराणसी के प्रसिद्ध सिंधिया घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने भारत की जीत के लिए विशेष प्रार्थना और पूजन किया। घाट पर जुटे सदस्यों ने ‘हर- हर महादेव’ के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने मां गंगा के तट पर दीप प्रज्वलित कर देश की विजय और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। घाट पर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति के नारों के बीच सदस्यों ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने के कारण यह देश के सम्मान से भी जुड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: विश्वनाथ धाम में चार किमी लंबी लाइन, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन; गूंज रहा हर- हर महादेव
विज्ञापन


नमामि गंगे के कार्यकर्ता राजेश शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना करने आए हैं कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करे और देश को जीत का गौरव दिलाए। उन्होंने कहा कि काशी की पवित्र धरती से की गई प्रार्थना अवश्य सफल होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर घाट पर उपस्थित लोगों ने भी भारत की जीत के लिए समर्थन जताया और एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें