फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनवमी पर नमामि गंगे ने की रामघाट के गंगा तट की सफाई; संरक्षण के लिए की ये अपील

Wed, 17 Apr 2024 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: गंगा तट पर सफाई के लिए बुधवार की सुबह ही नमामि गंगे की टीम पहुंच गई थी। टीम ने इस पौराणिक घाट घास काटे, नदी के किनारे जमी गंदगी को साफ किया। साथ ही सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के अवसर पर वाराणसी के रामघाट का गंगा किनारा बुधवार को स्वच्छता की गमक से चमक उठा। श्री राम की गंगा के संरक्षण की अपील करते हुए नमामि गंगे ने रामघाट के गंगा तट की सफाई की। पौराणिक रामघाट पर सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया। प्रभु श्री राम के भजनों की गूंज चहुंओर सुनाई पड़ी।

विज्ञापन




प्रातःकाल सूर्योदय के साथ ही स्वच्छता अभियान चला। रामघाट पर इधर-उधर बिखरी गंदगी को टोकरी में समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जगत का कल्याण करने के लिए और रावण का वध करने के लिए भगवान ने राम का अवतार लिया । रामनवमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम की गंगा के प्रदूषण रूपी बुराई को समाप्त करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, ऋतुराज सिंह, अनंत तिवारी, सुमन मेहरोत्रा, घनश्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें