फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: दो राष्ट्रीय और छह प्रादेशिक मैच खेल चुकी नैना ने एक दिन में 8 गोल कर वाराणसी को जिताया

Tue, 19 Nov 2024 07:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पब्लिक स्कूल में 43वीं एसएन पांडेय सीनियर महिला प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसमें दो राष्ट्रीय और छह राज्यस्तरीय मैच खेल चुकी नैना ने आठ गोल कर वाराणसी मंडल को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 43वीं सीनियर महिला प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली गई। पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वाराणसी मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल को 12 गोल से हराया। दो नेशनल और छह प्रादेशिक मुकाबले खेल चुकी नैना यादव ने आठ गोल किए। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर हैंडबॉल टीम की कप्तान प्रीति, सताक्षी और शिवांगी ने तीन-तीन गोल किए। 

विज्ञापन


वाराणसी मंडल की एकलव्य पुरस्कार विजेता और खेलो इंडिया खेल चुकी रेशमा यादव ने दो गोल किए। लखनऊ मंडल की ओर से ऋतु, सपना और शीतल ने दो जबकि सौम्या ने एक गोल किया। इस प्रकार वाराणसी मंडल ने यह मैच 19-7 से जीत लिया। इससे पहले अयोध्या ने लखनऊ को 19-18 से हराया। अयोध्या की ओर से आराधना ने चार जबकि लखनऊ टीम की ओर से सपना ने सर्वाधिक 8 गोल किए।

विज्ञापन

बस्ती मंडल ने प्रयागराज को 20-18 से पराजित किया। बस्ती की ओर से सुनीता ने आठ और प्रयागराज की वैष्णवी ने छह गोल किए। बागपत एकेडमी ने एसएन पांडेय हैंडबॉल एकेडमी को 7-0 से पराजित किया। बागपत की नेहा पांडेय ने तीन गोल दागे। 

गोरखपुर ने मेरठ को 21-10 से हराया। गोरखपुर की ओर से समृद्धि ने छह गोल और मेरठ की कनिका ने 4 गोल किए। बस्ती ने देवीपाटन को 18-2 से हराया। सुनीता ने सर्वाधिक सात मारे। आयोजक सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अमित पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें