फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बोले नायडू, कांग्रेस-सपा गठबंधन अवसरवादी

Wed, 15 Feb 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
M Venkaiah Naidu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज सपा- कांग्रेस के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश के हित में नहीं है, इसलिए जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ और परिवर्तन के लिए मतदान करे।
विज्ञापन


यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कई तीखे सवाल पूछे। उन्होंने सीएम अखिलेश से पूछा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था, इस बार उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों करना पड़ा।

नायडू ने कहा कि सपा ने हमेशा अकेले चुनाव लड़ा है, लेकिन इस बार गठबंधन की जरुरत क्यों पड़ी।  उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी कई सवाल किए।
विज्ञापन


नायडू ने पूछा कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने अचानक सपा से दोस्ती क्यों कर ली ? उन्होंने महिला आरक्षण, तीन तलाक आदि पर दोनों पार्टियों की राय पूछी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें