फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nikay Oath Ceremony: शपथ के बाद नगर आयुक्त ने मेयर को दी चांदी की गदा, हर हर महादेव के जयघोष की गूंज

Sat, 27 May 2023 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजनीतिक शिष्टाचार भी देखने को मिला। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
महापौर अशोक तिवारी को गदा देते उपमंख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य व नगर आयुक्त शिपू गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

वाराणसी में मेयर ने जब शपथ ली तो परंपरा के अनुसार नगर आयुक्त ने उन्हें चांदी की गदा थमाई, फिर गदा को टेबल पर रखा। शपथ ग्रहण के बाद मेयर ने शनिवार को नगर निगम में अवकाश की घोषणा कर दी। इसके साथ हर हर महादेव के जयघोष से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- 

विज्ञापन

सबका अपना पहनावा

शपथ ग्रहण में भाजपा पार्षद अलग रंग में दिखे। सब केसरिया साफा और कुर्ता पहनकर आए। इसी वेशभूषा में शपथ भी ली। उधर, कांग्रेस के पार्षद सफेद शर्ट और काला पैंट पहनकर आए। मुस्लिम महिलाओं ने बुर्के में शपथ ली। सपा पार्षदों ने लाल टोपी पहनकर शपथ ली।

 

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अनिल श्रीवास्तव के नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने छुए पैर - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक शिष्टाचार, कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छुए

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजनीतिक शिष्टाचार भी देखने को मिला। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता ने भी गर्मजोशी से अशोक को गले लगाया आरैर बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री ने पूछा- जिलाध्यक्ष आए हैं क्या

मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आए हैं। किसी ने बताया कि नहीं। अब वे एमएलसी भी हैं। विधान परिषद की बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें