उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में नगर निगम के महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन से संबंधित याचिका कोर्ट में डलवाई थी।
यह भी पढ़ें- Azamgarh: अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़
दुनिया के सबसे अच्छे संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बाधा डालने का यह कांग्रेस का कुत्सित प्रयास है। जिसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
उन्होंने कहा किया पूर्ण विश्वास है कि विकास के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव के भोंपू बनकर रह गए हैं। जो अखिलेश यादव कहते हैं वही वह बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का जनाधार नहीं है उसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।