फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी को जीरो कचरा शहर बनाएगा नगर निगम, नालियों को ढका जाएगा और कूड़े से बनेगी खाद

Wed, 27 Mar 2024 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी मेंं अब तक घर से सूखा व गीला कचरा की निकासी नहीं हो रही है जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सफाई कर्मचारी लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने को जागरूक करने के लिए लोगों के घरों-घरों तक जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जनजागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में जीरो कचरा पर जोर दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर की सभी नालियों को ढंका जाएगा और कूड़े से खाद बनाया जाएगा। पिछले दिनों नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर पीके शर्मा ने बेंगलुरु की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। उसी के तर्ज पर यहां भी शहर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। 

विज्ञापन


कचरा प्रबंधन की दिशा में नगर निगम के नित नए कदम बढ़ रहे हैं। इस दिशा में विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। अब तक घर से सूखा व गीला कचरा की निकासी नहीं हो रही है जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सफाई कर्मचारी लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने को जागरूक करने के लिए लोगों के घरों-घरों तक जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जनजागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के साथ ही प्लास्टिक कचरे व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जागरुक करने के लिए मोबाइल वैन का संचालन किया जाएगा। शहर में जीरो कचरा के लिए नगर निगम का प्रयास है कि शहर में कचरा का नामोनिशान न रहे। कचरा उठान के लिए लगाए गए वाहनों के फेरे में बढ़ोतरी करते हुए करसड़ा कूड़ा प्लांट तक जाने वाले वाहनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। कार्ययोजना बनाकर कूड़ा उठान कराया जाएग। दुकानों व प्रतिष्ठानों के कूड़े रात में ही उठवाए जा रहे हैं ताकि कचरा सुबह सड़कों पर न दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें