फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाले के अतिक्रमण तोड़ने के साथ निगम वसूलेगा जुर्माना, नगर आयुक्त ने सर्वे का दिया आदेश

Wed, 21 May 2025 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम अभियान चला रहा है। नालों पर हो रहे निर्माण के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बड़े प्रतिष्ठानों पर नालों को ढक दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि इस पर अतिक्रमण न होने पाए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नाला सफाई में बाधक बन रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नाले के ऊपर बने निर्माण को तोड़ने के साथ संबंधित से जुर्माना वसूला जाएगा। अधिकारियों के निरीक्षण में सिगरा में नाले के ऊपर तीन दुकानों का निर्माण मिला है। अब कार्रवाई की कवायद शुरू होगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण को तोड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। बरसात को देखते हुए नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नाला सफाई करते समय सामने आया कि मुख्य मार्गों पर बड़े प्रतिष्ठानों के पास नाले ढक दिए गए हैं। इससे नाले की सफाई में दिक्कत आ रही है। 

अपर नगर आयुक्त संगम लाल और मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन ने जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर शहर में नालों पर अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे नाले की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। दोनों अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि सिगरा क्षेत्र में स्टेडियम से सामने अशोक नगर स्थित सुविधा साड़ी के बगल स्थित नाले पर अतिक्रमण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण नाले में हमेशा जल भराव रहता है। महमूरगंज मार्ग पर जालान शोरूम के पास नाले पर अतिक्रमण किया गया है। नगर आयुक्त ने मातहतों को निर्देश दिए कि सभी स्थानों का सर्वे कर अतिक्रमण चिह्नित करें। अतिक्रमण को तोड़ा जाए और संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाए।

नाले की सफाई कर सड़क पर रखी सिल्ट
वाराणसी। नाला सफाई के नाम पर सिल्ट निकालकर सड़क किनारे रख दी जा रही है। इससे न केवल बदबू आ रही है बल्कि सड़क पर गंदगी पर गंदगी फैलती है। कई इलाकों में तो सिल्ट का ढेर लग गया है। सिगरा, महमूरगंज, सुंदरपुर, नरिया आदि मार्गों पर सिल्ट सड़क पर रखी है। पिछले दिनों बैठक में विशेष सचिव नगर विकास अरुण कुमार ने 20 मई तक नालों की सफाई का समय नगर निगम के अधिकारियों को दिया है। 

निगम ने कई इलाकों से हटवाए अतिक्रमण
नगर निगम की ओर से मंगलवार को कई इलाकों से अतिक्रमण हटवाए गए। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार मीरापुर बसहीं में अतिक्रमण करने वाले को कागजात के साथ निगम बुलाया गया। कैंट के पिपलेश्वर महादेव मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटवाए। हरतीरथ में टेंट लगाकर अतिक्रमण किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें