फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: ट्रांसफाॅर्मर पर कूद गई बिल्ली, 10 गांवों में 13 घंटे बाद आई बिजली; गर्मी से बिलबिलाए लोग

Wed, 21 May 2025 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गर्मी के कारण वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। बत्ती गुल हो जाने से लोगों को पानी सहित तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। दिन और रात में गर्मी जिस तरह से हो रही है, उससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवा रोड इलाके में सोमवार की आधी रात एक ट्रांसफाॅर्मर पर बिल्ली के कूदने से जंफर उड़ गया। इससे 10 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। लोगों ने उपकेंद्र को सूचना दी लेकिन बिजली आपूर्ति किसी तरह 13 घंटे बाद बहाल हो सकी। 

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के बिजली निगम की ओर से भले ही दावें खूब किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत में लोगों को परेशानी ही झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक कटौती, लोकल फाॅल्ट, ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान रहे।

दिन और रात में गर्मी जिस तरह से हो रही है, उससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। आम तौर पर मई महीने में 650 से 700 मेगावाट तक बिजली खपत रहती है लेकिन पिछले तीन दिन से 800 मेगावाट तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुंदरपुर, नरिया, साकेतनगर, पांडेय महाल, भगवानपुर, डाफी, मंडुवाडीह, मैदागिन से लेकर सारनाथ, लोहता इलाके में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। उधर कछवा रोड दक्षिण बाजार में सोमवार की आधी रात बाद एक बजे एक बिल्ली ट्रांसफाॅर्मर पर कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ गया, जिससे कछवा रोड बाजार, पूरे, लच्छापुर, बीरबलपुर सहित 10 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। 

लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना के बाद मंगलवार की सुबह ठठरा उपकेंद्र की जेई दीक्षा सिंह बिजली कर्मचारियों को लेकर सुबह करीब 10 बजे पहुंची। करीब 4 घंटे बाद दोपहर 2 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें