इस दौरान पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि तब्लीगी जमात के कट्टरपंथी मौलानाओं ने पूरे देश को संकट में डालने का पाप किया है। इस पाप से भगवान राम ही मुक्ति दिला सकते हैं। भगवान राम का नाम ही अधर्म और संकट से मुक्ति का नाम है, भाईचारा को बढ़ाने वाला है और देश को एक सूत्र में बांधने वाला है। आरती में नाजनीन अंसारी के अलावा नजमा परवीन, नगीना बानों, तबस्सुम, नाजमा बानों ने भाग लिया। आरती का गायन अर्चना भारतवंशी ने किया।