श्रीराम मंदिर के आंदोलन में शहीद होने वाले परिवारों को श्रीराम राखी भेजी जाएगी। आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कैथल से श्रीराम राखी, मोदी राखी, ट्रंप राखी और इंद्रेश राखी का आनलाइन उद्घाटन किया।
विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राखी भेजकर भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेंगी। राखी बनाने वालों में नजमा परवीन, सोनी बानो, अर्चना भारतवंशी, डॉ मृदुला जायसवाल, नाजमा बानो, नगीना, मुन्नी बेगम, सुनीता श्रीवास्तव शामिल रहीं।