रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आता जा रहा है। लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करने के लिए राखी तैयार की गई है। वहीं इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक बजाकर गीत गाए।