फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : संघ प्रमुख के बयान की मुस्लिम पक्ष ने की तारीफ, यासीन बोले- देश में भाईचारा कायम होगा; जानें पूरा मामला

Sat, 21 Dec 2024 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि संघ प्रमुख का बयान देश में शांति का माहाैल कायम करेगा।
विज्ञापन
ज्ञानवापी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत किया और कहा, संघ प्रमुख के बयान से सौहार्द की बयार बहेगी। मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम होगा। 

विज्ञापन


यासीन ने कहा कि देश में उठाए जा रहे मंदिर-मस्जिद विवाद पर संघ प्रमुख के बयान का स्वागत किया जाना चाहिए। यह बयान बहुत ही सामयिक है। संघ प्रमुख ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिर-मस्जिद के नए विवाद उठने पर चिंता जताई थी।

उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोग सोच रहे हैं कि ऐसे मुद्दों से वो हिंदुओं के नेता बन जाएंगे। संघ प्रमुख के बयान पर मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव ने कहा कि हम मुसलमानों ने सोचा था कि बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद के खात्मे के बाद कोई नया विवाद नहीं जन्म लेगा। धर्मस्थल कानून विवादों को रोकने में सफल होगा। मगर, बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें