बाबा के दरबार में ऐसे लगतीं हैं अर्जियां।
- फोटो : अमर उजाला
गाजी मियां की शादी पर काफी लोग जियारत तो करते हैं, साथ ही मन्नत मांगने और उतारने वालों वालों की भी भीड़ होती है। बाबा की शादी के दिन आने वाले कागज पर लिखकर अर्जी लगाते हैं। फिर उनकी अर्जी बाबा सुन लेते हैं तो वह उनकी शादी में शामिल होकर मन्नते उतारते हैं। वह अर्जी में अपनी शादी, औलाद व लम्बी बीमारी से मुक्ति आदि मुराद मांगते हैं, जिनकी मुराद पूरी हो जाती है, वह यहां पर चादरपोशी, पकवान, मुर्गा आदि चढ़ाते हैं।