बरात के संयोजन की जिम्मेदारी जीऊत यादव, चंदन चौहान, ज्वाला चौहान, प्रकाश वर्मा, शंकर यादव, सिंकू पांडेय, अनूप जायसवाल, डॉ. मनोज प्रजापति उठा रहे हैं। बिना किसी बडे़ आर्थिक सहयोग के भी यह बरात पिछले 50 वर्षों से सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रही है।
संरक्षक डॉ. मिश्र ने बताया कि मैं 2003 से 2007 तक इस बरात कमेटी का अध्यक्ष रहा। उस दौरान के अनेक सामाजिक अनुभव मुझे समाज की शक्ति का अहसास कराते हैं। समाजशास्त्री दुर्खीम ने कहा था, समाज ही देवता है तो यह कथन यहां के निवासियों के लिए शत-प्रतिशत सत्य प्रतीत होता है। पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न प्रकार की झांकियां व राम दरबार का आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।