श्री काशी विश्वनाथ धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शुरूआत हुई। इस दौरान शंकराचार्य चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर पाठ शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग ढ़ाई सौ सेवादारों ने शिरकत किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान ढ़ाई सौ सेवादारों ने एक साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया और इस पाठ को सस्वर करके भक्ति के अलग एहसास को जगाते दिखे। बताते चलें कि पूरे वातावरण में भक्ति की एक अलग धारा बहती हुई दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम के प्रति श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया और श्रीराम के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने इस प्रकार के आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही इस प्रकार का आयोजन काशी विश्वनाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता हैI