अगर आप इस वीकेंड की शनिवार की शाम को सुरमई बनाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइये। वाराणसी के अस्सी घाट पर 14 अप्रैल शनिवार को म्यूजिकल शाम सजेगी। रेड एफएम 93.5 की ओर से अस्सी घाट पर म्यूजिकल ‘बैंड स्टैंड’ का आयोजन किया गया है। इसमें दिल्ली की रॉक बैंड परिक्रमा की संगीतमय प्रस्तुति बेहद खास होगी।
इसके अलावा बनारस के भी कई सारे रॉक बैंड अपनी प्रस्तुतियों से इस शाम को सजाएंगे। रेड एफएम की ओर से आयोजित इस म्यूजिकल शाम ‘बैंड स्टैंड’ का प्रिंट पार्टनर अमर उजाला है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम का हिस्सा कोई भी बन सकता है क्योंकि इसमें इंट्री पूरी तरह से फ्री है। तो अगर आप इस वीकेंड की शनिवार की शाम को सुरमई बनाना चाहते हैं तो बनारस के इस ‘बैंड स्टैंड’ में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।