फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे की देरी से पहुंची मूरी एक्सप्रेस स्टेशन पर तीन घंटे रही खड़ी, यात्रियों ने किया जमकर बवाल

Wed, 29 Aug 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्टेशन का घेराव कर ट्रेन के आगे बैठ गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगोरी खास रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मुरी एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। 12 घंटे लेट चल रही ट्रेन से परेशान यात्री उस वक्त भड़क गए जब अगोरी खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को तीन घंटे तक खड़ा कर दिया गया। यात्रियों ने स्टेशन का घेराव किया और फिर ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर बैठ गए। जिससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


हंगामे की जानकारी मिलने पर चोपन थाना, गुर्मा व डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर शादाब असलम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की तरफ रवाना हो सकी। 12 घंटे की देरी से चल रही मूरी एक्सप्रेस डाउन 180102 बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र में स्थित अगोरी रेलवे स्टेशन खास पर पहुंची।

यहां तीन घंटे तक ट्रेन के खड़ा होने से खफा यात्रियों ने हंगामा करते हुए रेलवे स्टेशन को घेर लिया। इसके बाद ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर यात्री बैठ कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यात्रियों ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 12 घंटे विलंब से ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन


 कहा कि अगोरी रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेनें नहीं गुजरी बावजूद इसके ट्रेन को खड़ा कर यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। जबकि उमस और गर्मी से यात्री परेशान हो गए है। जंगल में रेलवे स्टेशन होने के कारण यात्रियों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल रहा है। पानी के लिए यात्री तड़प रहे है।
विज्ञापन

तो इस कारण तीन घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

एसडीएम ने यात्रियों को समझा-बुझाकर कराया शांत - फोटो : amar ujala
मामला की गंभीरता देख स्टेशन अधीक्षक ने विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम शादाब असलम ने यात्रियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद रेलवे कर्मियों से ट्रेन खड़ा करने के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम ने यात्रियों को तत्काल ट्रेन गतंव्य के लिए रवाना कराने का आश्वासन दिया तब जाकर यात्री ट्रैक से उठ कर ट्रेन में बैठे। इसके बाद ट्रेन गतंव्य के लिए रवाना हुई। ट्रैक पर लगभब आधे घंटे तक यात्री बैठे रहे।

अगोरी खास स्टेशन के अधीक्षक आरएन तिवारी ने बताया कि मूरी एक्सप्रेस पहले से 12 घंटे लेट थी और चोपन स्टेशन से लाइन क्लियर नही होने के कारण तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेन करीब साढ़े आठ बजे पहुंची थी। दो घंटे से अधिक ट्रेन के खड़ा रहने से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि यात्रियों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े 11 बजे ट्रेन को गतंव्य के लिए रवाना कर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें