मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल रामराज बिंद की हत्या किसने की? इसके पीछे क्या कारण था यह ज्ञात नहीं हो सका है? इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।