फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाई क्वारंटीन कोविड वॉच, मरीज के घर या अस्पताल से भागने पर ऐसे थाना हो जाएगा अलर्ट

Thu, 18 Jun 2020 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया के छात्रों ने बनाई क्वारंटीन कोविड वॉच।
  • कोरोना वायरस के मरीज के हाथ में पहनाई जाएगी, उसके बाहर निकलते ही संबंधित थाने पर अलर्ट मैसेज मिल जाएगा।
  • घड़ी की कीमत छात्रों ने बताई 250 रुपये, पुलिस को अलर्ट करेगा मैसेज।
विज्ञापन
छात्र ने बनाई घड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हॉटस्पॉट, अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बावजूद इसके समय-समय पर क्वारंटीन सेंटर से लोगों के बाहर आने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

विज्ञापन

इस बीच वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया के छात्रों ने एक ऐसी क्वारंटीन कोविड वॉच (घड़ी)बनाई है। इसको मरीज के हाथ में लगाने के बाद उसके बाहर निकलते ही संबंधित थाने पर अलर्ट मैसेज मिल जाएगा।


अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने बताया कि 250 रूपये में इस घड़ी को इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के छात्र अभिषेक, अनीश कुमार पटेल, अजीत वर्मा और शशि सिंह की टीम ने बनाया है। संबंधित मरीज के बाहर आने के बाद थाने में अलार्म बज जाएगा और मरीज के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे पुलिस के जवान समय रहते उस जगह पर पहुंच जाएंगे। अनुसंधान और विकास विभाग (Research and Development Department) के श्याम चौरसिया के मुताबिक इस घड़ी को एंटीना, रिले 5, वोल्ट, नैनो बैटरी 3.7 वोल्टज, नॉर्मल घड़ी, नैनो ट्रांसमीटर-रिसिवर और अलार्म के साथ ही मोबाइल के प्रयोग से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उस मरीज के रहने वाले स्थान से 200 मीटर के रेंज में ट्रांसमीटर लगाया जाएगा, जिसका जुड़ाव कोविड वॉच से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें