दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान राजेश ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पत्नी रूबी को भी उसने चाकू से वार कर घायल कर दिया। पति-पत्नी घायल अवस्था में पड़ोसियों के पास मदद मांगने पहुंचे। पड़ोसियों ने पहले मदद करने से इंकार कर दिया। इस बीच राजाबाबू की मौत हो गई।
कांशीराम आवास में वारदात
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आननफानन पड़ोसियों ने घायल रूबी को रिक्शे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस सहित एसीपी मौके पर पहुंचे। एसीपी वरुणा जोन ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।