फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत के शक में हत्याः वाराणसी में बुजुर्ग को लाठी-डंडे से वार कर मार डाला, भतीजों ने ही वारदात को दिया अंजाम

Sun, 29 Aug 2021 05:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भवानीपुर गांव में रविवार को दो भाइयों और उनके परिवार के लोगों के बीच मारपीट हुई। मारपीट की घटना में बुजुर्ग राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। भूत-प्रेत कराने के आरोप में दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भवानीपुर गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार सुबह दो भाइयों के परिवार के बीच भूत-प्रेत के चक्कर में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से मारपीट में घायल राजेंद्र (60) की मौत हो गई। घटना में परिवार की तीन महिलाएं भी जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एहतियातन बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर के दलित बस्ती में रहने वाले पेशे से पेंटर राजेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर राजाराम और सबसे छोटे नंदलाल है। दो दिन पूर्व राजाराम की पुत्री माला और पूजा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसे लेकर राजाराम के बेटे किशन और संजय शनिवार शाम राजेंद्र के घर पहुंचकर भूत प्रेत कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया।

उस दौरान किसी तरह पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर दोनों को हटाया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे इसी बात को लेकर राजाराम के बेटे किशन, महेंद्र और संजय, बहू मालती हाथों में लाठी- डंडे  लेकर राजेंद्र के घर पहुंचे और मारने-पीटने लगे। सिर पर चोट लगने से लहुलुहान राजेंद्र की कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमले में राजेंद्र की बहू काजल, सास लक्ष्मीना देवी एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। डायल-112 पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद आरोपी राजाराम के परिवारजन घर छोड़कर फरार हो गए। पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटे अनिल और मनोज और चार पुत्रियों में कोहराम मच गया।

भूत-प्रेत के चक्कर में हत्या की सूचना पाकर डीसीपी वरूणा विक्रांत वीर, एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह फोर्स संग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बाबत पड़ोसियों और शिवपुर इंस्पेक्टर पीपी सिंह से जानकारी ली। इस संबंध में डीसीपी वरूणा विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 

पुलिस की लापरवाही आई सामने

घटनास्थल पर राजेंद्र के परिजनों ने शिवपुर थाने की पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बहू काजल का आरोप रहा कि शाम में मारपीट की घटना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। मारपीट की घटना को यदि पुलिस गंभीरता से ली होती तो ससुर की जान बच जाती। 
विज्ञापन

छोटी बेटी के हाथ पीले करने की इच्छा रह गई अधूरी

घरों में रंगाई और पुताई का काम करके जीविका चलाने वाले वृद्ध राजेंद्र की छह संतान में सबसे छोटी बेटी मनीषा की शादी नहीं हुई थी। मनीषा की शादी के लिए ललायित रहने वाले राजेंद्र की यह इच्छा अधूरी ही रह गई है। चार पुत्रियां में आरती, अनिता, सुनीता व मनीषा है। उधर, पत्नी लक्ष्मीना भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें