फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: वाराणसी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, मुंबई रहते थे, आज होनी थी भतीजे की शादी

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर इलाके में सोमवार सुबह बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने पहले घर का गेट खुलवाया और गोली मारकर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर शास्त्री धाम कॉलोनी में सोमवार सुबह बुजुर्ग बालचंद्र चौधरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालचंद चौधरी मुंबई में फल और जूस का व्यवसाय करते थे। आज होने वाली भतीजे की शादी के लिए वह कुछ दिन पहले ही वाराणसी आए थे। परिजनों के मुताबिक, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


इधर, शादी वाले घर में मातम को माहौल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर थानाक्षेत्र के शास्त्री धाम कॉलोनी में रहने वाले बालचंद्र अपने भतीजे की दूसरी शादी में मुंबई से घर आए थे। शादी आज शिवपुर के अष्टभुजी मंदिर में होने वाली थी जिसके लिए सुबह ही परिजन मंदिर चले गए थे और बालचंद्र घर में ही थे।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
करीब नौ बजे बाइक सवार लोग पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। गेट खोलते ही बालचंद्र पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया और फरार हो गए। गोली लगने से बालचंद्र घायल होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। गोली जबड़े में लगी थी और बालचंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और पुलिस को सूचना देकर आननफानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना से घर में मातम फैल गया। मामले की जांच के लिए एसपी कैंट समेत शिवपुर के सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  बालचंद्र चौधरी गाजीपुर के मूल निवासी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें