फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हत्या: चोरी के शक में मजदूर को पेड़ से बांधकर लाठी से पीटा, भट्ठा मालिक समेत दो आरोपी अरेस्ट; FIR

Thu, 27 Aug 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में ईंट-भट्ठा मजदूर की पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में ईंट-भट्ठा मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मजदूर पर चोरी का संदेह था, जिसके बाद उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में ईंट-भट्ठा मजदूर रामजनम वनवासी (45) की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या में नामजद ईंट भट्ठा मालिक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया। 20 अगस्त की रात गोसाईपुर स्थित खेत से रामजनम का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पत्नी की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के धरायन गांव निवासी रामजनम की शादी चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव गोसाईपुर स्थित बड़कीबारी निवासी कमला वनवासी की बेटी सीता वनवासी से हुई थी। रामजनम पिछले चार माह से ससुराल में ही रहता था और ससुर के साथ स्थानीय ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

पत्नी सीता वनवासी ने पुलिस को बताया कि एक साल से वह चौबेपुर के कादी कला स्थित स्टार मार्का ईंट भट्ठा पर काम करती थी। जून माह में भट्ठा बंद हुआ तो पति रामजनक के साथ मायके बड़कीबारी में रहने लगी। 20 अगस्त की शाम स्टार मार्का ईंट भट्ठा पर गए थे। इस दौरान भट्ठा मालिक अजय सिंह, उनके दोस्त विशाल सिंह समेत अज्ञात लोगों ने पति की चोरी के शक में पिटाई की। 

पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पिटाई से घायल पति को लेकर सभी घर गोसाईपुर आ रहे थे कि रास्ते में ही पति की मौत हो गई। मृत अवस्था में ईंट भट्ठा मालिक समेत अन्य ने पति के शव को खेत में फेंक दिया। चेहरे पर भी बुरी तरह मारा गया था, जिससे शुरुआत में पहचान तक नहीं हो सकी थी। 21 अगस्त को हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक चौबेपुर के शिवदशा निवासी अजय सिंह और चौबेपुर के गरथौली निवासी विशाल सिंह को देर रात गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें रामजनक की पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। वायरल वीडियो में चिन्हित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें