फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: वृद्ध की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, विपक्षी की तरफदारी करने पर ले ली जान, भारी फोर्स तैनात

Tue, 21 Sep 2021 09:11 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सुजानगंज के कोतांव गांव निवासी प्रेमानंद मिश्र उर्फ बग्गड़ खेत से घर लौट रहे थे, इसी बीच कहासुनी के बाद बात बढ़ी। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
जौनपुर में वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या से सनसनी मच गई। सुजानगंज के कोतांव गांव में मंगलवार की सुबह विपक्षी की तरफदारी करने पर एक युवक ने रॉड से पीटकर वृद्ध की जान ले ली। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


कोतांव गांव निवासी प्रेमानंद मिश्र उर्फ बग्गड़ (70) खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही राजित राम व विनोद मिश्र के बीच भूसा को लेकर विवाद हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमानंद ने राजित राम की तरफदारी कर दी। इससे आक्रोशित विनोद धमकी देते हुए वहां से चला गया। उधर, राजित राम भी अपने घर चला गया। आरोप है कि विनोद घर से लोहे का रॉड लेकर आया रास्ते में ही प्रेमानंद पर हमला कर दिया। पिटाई से प्रेमानंद के सिर में गंभीर चोट आ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद विनोद फरार हो गया। 

घरवाले घायल को सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें वाराणसी भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सुबह प्रेमानंद मिश्र के पुत्र बृजेश मिश्र की तहरीर पर घायल होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मौत की सूचना मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें