फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का 24 घंटे में खुलासा: बदले की आग में जल रहे थे आरोपी, तड़पा- तड़पा कर ली थी शख्स की जान; गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 05:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा किया। ईंट से कूचकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम रैचंदपट्टी में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मृतक के भाई विजय कुमार ने दी थी, उसने बताया कि उसका भाई विनय कुमार प्रजापति ग्राम रैचंदपट्टी में कई वर्षों से पशुओं की देखभाल का काम करता था। 28 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति ने ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक का दो दिन पहले गांव के ही दो लड़कों से विवाद हुआ था, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू उर्फ साहिल और एक बाल अपचारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: 12 बिस्वा जमीन के लिए मां-बाप-बहन को दी थी खौफनाक मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता

विज्ञापन

मुल्जिम ने कबूला जुर्म, बदले की भावना में की गई थी हत्या

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू उर्फ साहिल उर्फ अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि तीन दिन पहले शराब पीने को लेकर विनय प्रजापति से झगड़ा हुआ था, जिसमें मृतक ने उन्हें गालियां दी और गांव में बेइज्जती की। इसी अपमान का बदला लेने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

वारदात की रात विनय जब ट्यूबवेल के पास चारपाई पर सो रहा था, तब आरोपी और उसका नाबालिग साथी वहां पहुंचे। नाबालिग ने विनय का हाथ पकड़ लिया और टिंकू ने पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई वार किए। ईंस से तब तक वार करता रहा जब तक विनय ने तड़प- तड़पकर दम नहीं तोड़ दिया। 

हत्या के बाद आरोपी खून से सने कपड़े सरपत में छिपाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर कपड़ा भी बरामद कर लिया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू उर्फ साहिल पहले भी अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट के तहत और अब हत्या के मामले में केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें