हत्या के बाद से यह मुन्ना बजरंगी का खास हो गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिनों से वह कटरा कोतवाली की बड़ी बसही स्थित ससुराल में किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। बरामद बाइक उसने रोहनिया और लंका वाराणसी से चुराई थी।
दर्ज हैं हत्या और लूट के मुकदमे :
अमजद पर हत्या, लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अमजद के खिलाफ अहरौरा और कटरा कोतवाली के साथ वाराणसी के कैंट थाने में हत्या, इलाहाबाद में हत्या का प्रयास समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह चोरी की बाइक और आधुनिक हथियार का इस्तेमाल करता था।